डेगाना। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करते हुए गायत्री बाल निकेतन संस्थान, माध्यमिक विद्यालय, डेगाना के विद्यार्थियों ने वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की है। विद्यालय की छात्राएँ न केवल अपने विद्यालय बल्कि सम्पूर्ण डेगाना तहसील में गौरव का कारण बनी हैं।

विद्यालय की मेधावी छात्रा अनिशा पुत्री श्री मुमताज अली ने 98% अंकों के साथ डेगाना तहसील टॉपर बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विशेष रूप से उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी लगन और मेहनत का परिचय दिया।
इसी प्रकार, छात्रा अंजली सैनी पुत्री श्री राजेश ने 97.17% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं नन्दनी सैनी पुत्री श्री राजेश ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव में और वृद्धि की।









GAYATRI BAL NIKETAN SANSTHAN — SEC. SCHOOL, DEGANA - DEGANANEWS.COM
[…] More Gayatri Bal Niketan Sansthan — विद्यालय परिचय […]